Motorola Edge 50 5g review in hindi > दोस्तों, अगर आप मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 25,000 के आसपास है और आप एक 5G मोबाइल लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए Motorola Edge 50 लेकर आए हैं। यह मोबाइल बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में आने वाला है।
इस मोबाइल में आपको कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह मोबाइल आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। इसमें आपको 8GB रैम और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा, इस मोबाइल में और भी बहुत कुछ खास है।
अगर आप इस मोबाइल को खरीदना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें क्योंकि हम इसमें आपको Motorola Edge 50 के बारे में सारी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।
Motorola Edge 50 5g display
अगर हम Motorola Edge 50 के डिस्प्ले की बात करें तो इस मोबाइल का स्क्रीन साइज 6.7 इंच है, जो लगभग 17.02 सेंटीमीटर है। इसमें POLED डिस्प्ले टाइप का इस्तेमाल किया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पिक्सल डेंसिटी 444 PPI है।
इसके अलावा, इस मोबाइल की ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93% है।
यह डिस्प्ले आपको शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करेगा, चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें।
Motorola Edge 50 5g Camera
अगर हम Motorola Edge 50 के कैमरा की बात करें, तो इस मोबाइल में आपको बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 10 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं। 50 मेगापिक्सल का कैमरा आपको हाई-क्वालिटी फोटो क्लिक करने की सुविधा देता है, जबकि 13 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल के लिए है और 10 मेगापिक्सल का कैमरा टेलीफोटो के लिए है। इसके अलावा, इस मोबाइल में कैमरा के साथ फ्लैशलाइट भी दी गई है, जिसका इस्तेमाल आप लाइट के तौर पर या फोटो के लिए कर सकते हैं।
इमेज रेजोल्यूशन की बात करें तो यह 8150 x 6150 पिक्सल है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इस मोबाइल में आपको 3840 x 2160 पिक्सल का वीडियो रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग 2920 x 1080 पिक्सल में होती है।
Motorola Edge 50 5g Battery
अगर आप एक लंबी बैटरी लाइफ वाला मोबाइल ढूंढ रहे हैं, तो इस मोबाइल में आपको शानदार बैटरी परफॉर्मेंस मिलेगी। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ ही, इसमें 68W का फास्ट चार्जर भी मिलता है, जो USB टाइप-C के साथ आता है।
यानी अगर आप इस मोबाइल को एक बार पूरी तरह से चार्ज कर लेते हैं, तो यह डेढ़ से दो दिन तक आराम से चल सकता है। अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं, तो यह आपको एक बार चार्ज करने पर दो से तीन मूवी आसानी से दिखा देगा। और अगर यह डिस्चार्ज हो जाता है, तो इसका फास्ट चार्जर आपके मोबाइल को सिर्फ 15 से 45 मिनट के भीतर पूरी तरह चार्ज कर देगा।
Motorola Edge 50 5g Display
अगर हम मोटोरोला मोबाइल के डिस्प्ले साइज की बात करें, तो इसमें आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो तकरीबन 17.02 सेंटीमीटर है। इसके रिज़ॉल्यूशन की बात करें, तो यह 1220 x 2712 पिक्सल है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि इसमें पीक ब्राइटनेस 1160 निट्स की दी गई है। यह मोबाइल मल्टी-टच स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें आपको पिक्सल डेंसिटी 444 ppi की मिलती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.9% है, जो इसे एक बेहतरीन व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।
Motorola Edge 50 5g key space
इस मोबाइल में आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिलती है, जिससे आप बहुत सारे ऐप्स और डेटा को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 1 का प्रोसेसर मिलता है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इस प्रोसेसर की बदौलत आप मल्टीटास्किंग, गेमिंग और अन्य हैवी ड्यूटी कार्यों को बिना किसी लैग के कर सकते हैं।
Motorola Edge 50 5g price
Motorola Edge 50 5G review in Hindi, Motorola Edge 50 5G features and specifications, Motorola Edge 50 5G camera review, Motorola Edge 50 5G battery performance, Motorola Edge 50 5G price in India, Motorola Edge 50 5G pros and cons








